Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

माली प्रशिक्षण योजना 2025: योगी सरकार दे रही मुफ्त तकनीकी प्रशिक्षण, बागवानी से आत्मनिर्भर होंगे नागरिक

दिनांक: Sunday, 02 November 2025 | समय: 10:18 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

लखनऊ। योगी सरकार बागवानी क्षेत्र में रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (राष्ट्रीय बागवानी मिशन) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में माली प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णत: निःशुल्क रखा गया है ताकि अधिक से अधिक नागरिक बागवानी के क्षेत्र में तकनीकी दक्षता अर्जित कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार की दूरदर्शी नीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि बागवानी एवं पौधशाला क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि न्यूनतम 390 घंटे (लगभग 50 दिन) की होगी। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को आवास, भोजन, प्रशिक्षण सामग्री तथा एक बार आने-जाने का किराया विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती को बस्ती, गोरखपुर एवं आजमगढ़ मण्डल की, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, मलिहाबाद, लखनऊ को अयोध्या, बरेली एवं देवीपाटन मण्डल की, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, खुशरूबाग, प्रयागराज को प्रयागराज, मीरजापुर एवं चित्रकूट मण्डल की, औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सहारनपुर को सहारनपुर, मुरादाबाद एवं मेरठ मण्डल की, अधीक्षक राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ को लखनऊ, झांसी एवं वाराणसी मण्डल की तथा सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल, कन्नौज को कानपुर, आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल के इच्छुक नागरिकों का पंजीकरण कराकर प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी दी गई है।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशक डॉ. भानु प्रकाश राम ने बताया कि किसान प्रशिक्षण केन्द्र, राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ को झांसी, लखनऊ एवं वाराणसी मण्डल का लक्ष्य दिया गया है। इस केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता के रूप में न्यूनतम कक्षा 5 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र एवं निवास प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होंगी। आवेदन पत्र 10 नवम्बर 2025 सायं 5 बजे तक किसान प्रशिक्षण केन्द्र, राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ में स्वयं जमा किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *