Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा बोले! उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर, दोहरीघाट में ₹36 करोड़ की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण

दिनांक: Thursday, 06 November 2025 | समय: 12:17 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, प्रमुख समाचार, लखनऊ

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ जनपद के आदर्श नगर पंचायत दोहरीघाट में सरयू नदी तट पर आयोजित भव्य जनसभा में ₹36 करोड़ की लागत से बनी 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में वंदन योजना, दीनदयाल नगर विकास योजना तथा अन्य नगर विकास योजनाओं के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, सड़क निर्माण, पार्क, ओपन जिम, सॉलिड वेस्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटिंग और सार्वजनिक शौचालय जैसी जनसुविधाएं शामिल हैं।

जनसेवा के माध्यम से विकास का संकल्प

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि “विकास जनता की सेवा का माध्यम है, इसे किसी कीमत पर रुकने नहीं देंगे।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘स्वच्छ नगर – स्वस्थ नागरिक – सशक्त प्रदेश’ के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन में वास्तविक सुधार लाना है। हर नगर और मोहल्ले को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना ही लक्ष्य है।

जनभागीदारी से ही पूर्ण होगा विकास

मंत्री शर्मा ने कहा कि बिना जनभागीदारी के कोई योजना सफल नहीं हो सकती। नागरिकों को अपने नगरों के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने दोहरीघाट के नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि “जिस समर्पण से उन्होंने स्वच्छता और विकास में योगदान दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ का संकल्प

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि विकास की किरण प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि “दोहरीघाट ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी। यही ‘विकसित उत्तर प्रदेश – विकसित भारत’ का मूल मंत्र है।”

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जनसमूह ने मंत्री शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों की सराहना की।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *