Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
अमेठी

भागवत कथा के श्रवण से ही मिलती है पापों से मुक्ति:- पवन कृष्ण शास्त्री

दिनांक: Saturday, 08 November 2025 | समय: 10:17 PM | लेखक: | श्रेणी: अमेठी, उत्तर प्रदेश

पंकज तिवारी

शुकुल बाजार (अमेठी)। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे बड़गाइन का पुरवा गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन अयोध्या धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पवन कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पापों से मुक्ति प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर कथा होती है, वहां स्वयं भगवान का वास होता है। भगवान के नाम का जाप सभी विपत्तियों का नाश करता है और मनुष्य को धर्ममार्ग की ओर अग्रसर करता है।

कर्म प्रधान है जीवन का आधार

कथावाचक पवन कृष्ण शास्त्री जी ने श्रीकृष्ण के उपदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि “कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं।” उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सत्कर्म करता है, उसे सदैव शुभ फल की प्राप्ति होती है, जबकि दुष्कर्म करने वाला हमेशा कष्ट भोगता है।

उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य को समाज में सद्कार्य करने चाहिए और ईश्वर की कृपा से ही जीवन में वास्तविक सुख और शांति मिलती है।

धर्म और ज्ञान का संगम है भागवत कथा

शास्त्री जी ने कथा के दौरान गोकर्ण और धुंधकारी प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे धुंधकारी ने मनोयोग से कथा सुनी और मोक्ष प्राप्त किया, उसी प्रकार भागवत कथा का श्रवण आत्मा को निर्मल करता है और वैराग्य तथा ज्ञान का उदय होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा एक ऐसा आध्यात्मिक अमृत है जिसे सुनने से आत्मा की तृप्ति कभी नहीं होती।

भक्ति और भजन से गूंजा पूरा गांव

कथा स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा और भजन-संगीत का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी, जजमान अशोक शुक्ला, विनीत शुक्ला, राकेश तिवारी, बबलू शुक्ला, नन्हे शुक्ला, रानू शुक्ला, शेजनाथ तिवारी, पंकज तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कथास्थल भक्ति, भजन और ज्ञान के माहौल से गूंज उठा।

संबंधित ख़बरें

अमेठी

अमेठी में बड़े मंगल पर श्रद्धा का सैलाब, जगह-जगह भंडारों में उमड़े हजारों श्रद्धालु

02 June 2026

पंकज तिवारी इन्हौना/जगदीशपुर (अमेठी)। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार को अमेठी जनपद के सुबेहा, शुकुल बाजार और इन्हौना क्षेत्र…

अमेठी

शिव-पार्वती विवाह प्रेम, तपस्या और भक्ति का प्रतीक : पंडित चंद्रकांता जी महाराज

20 May 2026

अमेठी के पलिया पश्चिम में कथा के दौरान राजा परीक्षित और कलयुग प्रवेश प्रसंग का किया वर्णन पंकज तिवारी जगदीशपुर,…

अमेठी

जगदीशपुर सम्मेलन में बोले मंत्री सतीश चंद्र शर्मा: आत्मनिर्भरता ही सफलता का मूल मंत्र

16 November 2025

पंकज तिवारी जगदीशपुर, अमेठी। ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार को सीटेड कार्यालय, रोड नंबर-4, औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *