Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में हाईवे पर पलटा गेहूं लदा पिकअप, छुट्टा मवेशी के कारण हुआ हादसा, चार लोग सुरक्षित

दिनांक: Sunday, 09 November 2025 | समय: 09:41 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। रायबरेली–कानपुर हाईवे पर रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया, जब गेहूं से भरा एक पिकअप छुट्टा मवेशी के अचानक सामने आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा थाना खीरों क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्थित राजू नगर के पास हुआ। गनीमत रही कि वाहन में सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए।

लालगंज मंडी जा रहा था गेहूं लदा वाहन

जानकारी के मुताबिक, उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के आकमपुर गांव से गेहूं लादकर लालगंज मंडी जा रहा पिकअप शाम लगभग सात बजे खीरों थाना क्षेत्र से गुजर रहा था। तभी अचानक सड़क पर एक छुट्टा मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने गाड़ी मोड़ दी, जिससे पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।

स्थानीय लोगों ने की तुरंत मदद

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में चालक सूरज पुत्र मेड़ीलाल, अंकित पुत्र पुत्ती लाल, विमलेश पुत्र राम सहाय और एक अन्य साथी सवार थे। सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस ने हटवाया वाहन, यातायात बहाल

सूचना मिलने पर थाना खीरों प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि “घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पलटी हुई पिकअप को हाईवे से हटवा दिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *