Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

Delhi Blast के बाद बृजमनगंज पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन और लेहरा मंदिर पर सघन चेकिंग अभियान

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 11:16 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज (महराजगंज)। दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए भीषण कार ब्लास्ट के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। उसी क्रम में सोमवार की रात बृजमनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान रेलवे स्टेशन, लेहरा मंदिर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्धों की जांच की। क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर भी सशस्त्र पिकेट्स लगाए गए और आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी गई।

संदिग्धों से पूछताछ, पिकेट्स पर तैनात रही पुलिस

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

इस दौरान उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक कुमार, अर्चना यादव, प्रिया वर्मा, तथा लेहरा मंदिर चौकी प्रभारी निरंजन राय सहित अन्य पुलिस कर्मी अभियान में मौजूद रहे।

सतर्कता और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

दिल्ली विस्फोट की घटना के बाद प्रदेशभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में भी पुलिस बल ने देर रात तक फुट पेट्रोलिंग कर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई।

थानाध्यक्ष ने कहा कि “जनसहयोग से ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *