Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज ब्लॉक में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 8 पंचायतों की 32 किशोरियों ने सीखा लैंगिक समानता का महत्व

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 05:12 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज, महाराजगंज। के-लाइट फाउंडेशन के तत्वाधान में बृजमनगंज ब्लॉक में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 8 ग्राम पंचायतों की 32 किशोरियों ने भाग लेकर जेंडर भेदभाव और जेंडर आधारित हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता, हिंसा के प्रकारों, उनके प्रभावों और समाधान के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षकों ने समझाया कि जेंडर हिंसा न केवल शारीरिक नुकसान पहुँचाती है, बल्कि यह शिक्षा और आत्मविश्वास को भी प्रभावित करती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक ओमप्रकाश जी ने कहा कि “किशोरियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बस उन्हें अवसर और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।” उन्होंने हाल ही में संपन्न महिला विश्व कप का उदाहरण देते हुए प्रतिभागियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर के-लाइट फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम प्रबंधक एवं अकाउंटेंट धनंजय पाठक, सामुदायिक कार्यकर्ता संध्या और संजना भी उपस्थित रहीं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *