Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह का विज़न: ₹40,000 करोड़ के 6 मेगा प्रोजेक्ट से सरोजनीनगर बनेगा उत्तर भारत का औद्योगिक व डिजिटल हब

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 10:03 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा अब विकास का नया पर्याय बनती जा रही है। जहाँ पहले योजनाएँ कागज़ों पर सीमित रहती थीं, वहीं अब हर परियोजना भविष्य की दिशा तय कर रही है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्षेत्र में चल रहे छह मेगा प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा करते हुए कहा कि “यह योजनाएँ नहीं, बल्कि युगांतरकारी संकल्प हैं, जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश दोनों को नई दिशा देंगे।”

नादरगंज AI City  “जहाँ लिखा जा रहा भविष्य”

भारत की पहली Artificial Intelligence City नादरगंज में आकार ले रही है। लगभग ₹100 करोड़ के निवेश और 40 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही यह परियोजना उत्तर प्रदेश को Digital Innovation Hub बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह हजारों युवाओं के लिए उच्च-तकनीकी रोजगार का मार्ग प्रशस्त करेगी।

अमौसी Aero City “जहां सपने छितिज को छुएंगे”

1,500 एकड़ में विकसित हो रही यह परियोजना लखनऊ को एक Global Business, Tourism और Convention Hub में तब्दील करेगी। इसमें होटल, बिजनेस पार्क, रिटेल ज़ोन और MICE सेंटर जैसी सुविधाएँ होंगी। यह सरोजनीनगर को Gateway of Growth बनाएगी।

अनंत नगर आवासीय योजना “जहां बसेगा सपनों का लखनऊ”

₹6,500 से ₹10,000 करोड़ की लागत से विकसित हो रही यह परियोजना 800 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी, जहाँ 1.5 लाख नागरिकों के लिए आधुनिक आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। यह लखनऊ की सबसे उन्नत हाउसिंग स्कीम के रूप में उभर रही है।

Ashok Leyland EV Plant- “हरियाली, तकनीक और रोज़गार का संगम”

₹1,500 करोड़ के निवेश से सरोजनीनगर में स्थापित हो रही Ashok Leyland की Electric Vehicle Factory नवंबर 2025 से 5,000 इलेक्ट्रिक बसों का वार्षिक उत्पादन शुरू करेगी। इससे हजारों प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे और MSME उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

Defence Industrial Corridor- “आत्मनिर्भर भारत की ढाल”

₹25,000 करोड़ से अधिक निवेश वाले इस प्रोजेक्ट के तहत सरोजनीनगर क्षेत्र में BrahMos Missile Integration & Testing Facility जैसी रणनीतिक इकाइयाँ स्थापित हो रही हैं। यह परियोजना भारत को रक्षा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी।

State Capital Region (SCR) Act- “एकीकृत राजधानी, एकीकृत प्रगति”

सरोजनीनगर से उपजी यह परिकल्पना लखनऊ और आसपास के जिलों को साझा इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश नीति और परिवहन व्यवस्था से जोड़ती है। SCR Act के तहत सरोजनीनगर को उत्तर प्रदेश का Growth Engine घोषित किया गया है।

₹40,000 करोड़ का निवेश- विकास का नया अध्याय

इन छह परियोजनाओं में कुल ₹40,000 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। आगामी पाँच वर्षों में ये योजनाएँ लाखों रोजगार सृजित करेंगी और सरोजनीनगर को उत्तर भारत का औद्योगिक, डिजिटल और रक्षा हब बना देंगी।

डॉ. राजेश्वर सिंह का विज़न

“सरोजनीनगर अब केवल लखनऊ की विधानसभा नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का मॉडल बन चुका है, जहाँ हर परियोजना का लक्ष्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि सशक्तिकरण है।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *