Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

शहीद पथ तिराहे पर यातायात जागरूकता अभियान: यमराज बने अंशु दीक्षित ने समझाए नियम, पुलिस ने बांटे पर्चे

दिनांक: Friday, 14 November 2025 | समय: 10:59 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

कृष्णानगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को यातायात उपायुक्त के निर्देश पर सुगम सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान के तहत शहीद पथ तिराहे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व कृष्णा नगर टीआई रविन्द्र सिंह ने किया, जिसमें सरोजनी नगर पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

अभियान का सबसे आकर्षक और प्रभावी हिस्सा रहा यमराज का रूप धारण किए अंशु दीक्षित। उन्होंने बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को रोककर सड़क सुरक्षा के महत्व को गंभीर और प्रभावशाली तरीके से समझाया।

अंशु दीक्षित ने लोगों से कहा कि “लापरवाही से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं और मौतों का सबसे बड़ा कारण हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करना है। दुर्घटना के बाद ‘यमराज के पास जाना तय है’, इसलिए नियमों का पालन जरूरी है।”

पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने का सही तरीका, सड़क संकेतों की जानकारी, सुरक्षित ड्राइविंग के नियम व ट्रैफिक कानूनों का पालन करने के लाभ के बारे में विस्तार से बताया। लोगों में जागरूकता लाने के लिए यातायात पर्चे भी वितरित किए गए।

इस अभियान में सुमित मिश्रा, राहुल वर्मा (सहायक टीआई), अजय कुमार अवस्थी (शहीद पथ टीएसआई), अंकित ठाकरा (ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज) समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अभियान के दौरान वाहन चालकों ने यमराज बने अंशु दीक्षित और पुलिस टीम के इस अनोखे प्रयास की खुलकर सराहना की और ट्रैफिक नियमों के पालन का संकल्प भी लिया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *