Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लालगंज में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार–एक बदमाश के पैर में लगी गोली

दिनांक: Saturday, 15 November 2025 | समय: 12:54 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली

मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस, झुमके और ₹21 हजार नकद बरामद

रायबरेली। थाना लालगंज पुलिस ने डलमऊ रोड पर चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। शुक्रवार देर रात बहाई चौकी से आगे पुलिस चेकिंग चल रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल से तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने मोटरसाइकिल अम्बारा पश्चिम की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया, इसी दौरान बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने दो बदमाशों चिंटू पुत्र मनोहर शाह निवासी मुंगेर, बिहार और करन उर्फ अमन कुमार पुत्र कामदेव शाह निवासी भागलपुर, बिहार को मौके पर ही दबोच लिया।

तीसरा बदमाश रितिक पुत्र दीपक शाह निवासी मुंगेर, बिहार खेत की ओर भागने लगा और अपने को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएँ पैर में लगी। घायल रितिक को तत्काल सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस टीम का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है।

मौके से एक मोटरसाइकिल (UP93 AM 6391), एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व एक मिस कारतूस, पीली धातु के एक जोड़ी कान के झुमके और ₹21,000 नकद बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि तीनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *