Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत बृजमनगंज में पथ विक्रय समिति की बैठक, वेंडिंग जोन में दुकानों के संचालन पर सहमति

दिनांक: Tuesday, 18 November 2025 | समय: 09:18 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज/महाराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में सोमवार देर शाम पथ विक्रय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सब्जी व फल विक्रेताओं के साथ पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनिर्मित वेंडिंग जोन को व्यवस्थित रूप से संचालित करना और पटरी-ठेला व्यवसायियों को निर्धारित स्थानों पर दुकान लगाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पथ विक्रेता अपनी दुकानें वेंडिंग जोन में ही लगाएं, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित न हो और व्यवस्था बनी रहे।

बैठक में उप निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, सभासदगण, प्रधान लिपिक रमेश चौधरी और कार्यालय सहायक मोहम्मद कासिम मौजूद रहे। इसके अलावा पथ विक्रेता शाहिद, निसार, गयासुद्दीन सहित कई दुकानदारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक के दौरान पथ विक्रेताओं ने वेंडिंग जोन में पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की कमी की समस्या उठाई। इस पर अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा एवं अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने आश्वासन दिया कि आवश्यक सुविधाएँ जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।

बैठक के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वेंडिंग जोन व्यवसायियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है और सभी पथ विक्रेताओं को निर्धारित स्थल पर ही अपना व्यवसाय संचालित करना चाहिए।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *