Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

उद्यान मंत्री ने किसानों को निःशुल्क सब्जी व प्याज के बीज किए वितरित, हाईटेक नर्सरी से मिलेगा लाभ

दिनांक: Tuesday, 18 November 2025 | समय: 09:29 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जीआईसी मैदान में आयोजित श्री अन्न महोत्सव एवं उत्तर प्रदेश मिलेट पुनरोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार व कृषि निर्यात विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों को सब्जी सहित प्याज व लहसुन के निःशुल्क बीज वितरित किए।

राज्यमंत्री ने मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि श्री अन्न को बढ़ावा देने से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पोषण सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

हाईटेक नर्सरी बना किसानों के लिए सहारा

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. जय राम वर्मा ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा स्थापित हाईटेक नर्सरी में अब पूरे वर्ष स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जी पौधे उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि किसान 2 रुपये प्रति पौधा के हिसाब से पौधे खरीद सकते हैं।किसान अपनी पसंद का बीज नर्सरी में देकर 1 रुपये प्रति पौधा के शुल्क पर पौध तैयार करा सकते हैं। विपरीत मौसम या अगेती खेती करने वाले किसान इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

किसानों को कई फसलों के निःशुल्क बीज उपलब्ध

एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत पंजीकृत कृषकों को विभाग द्वारा निःशुल्क बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें शाकभाजी फसलें, प्याज, लहसुन, मसाला फसलें, फूलों की प्रजातियाँ, सतावर, तुलसी, मिर्च सहित अन्य पौध सामग्री शामिल हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *