Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

अहिल्या बाई नगर में सेंधमारी: दो लाख के जेवर और 50 हजार नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

दिनांक: Tuesday, 18 November 2025 | समय: 05:10 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, क्राइम, महराजगंज

बृजमनगंज (महराजगंज)। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड संख्या 10 स्थित अहिल्या बाई नगर के टोला जहलीपुर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोरों ने सुबह करीब चार बजे एक मकान के पीछे सेंध लगाकर घर में रखे जेवर, कपड़े और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद चोर बक्सा घर से कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी आबिद हुसैन घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी झब्बन और बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। भोर में जब झब्बन ने पीछे का दरवाजा खोला तो घर में सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

जांच में पता चला कि चोर पीछे की दीवार काटकर घर में घुसे थे। थोड़ी दूरी पर बक्सा और कुछ कपड़े फेंके हुए मिले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता झब्बन ने बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि यह रकम बरान बेचकर इकट्ठी की गई थी और घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, जिसके लिए धीरे-धीरे जेवर और कपड़े खरीदे जा रहे थे।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *