Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने बच्चों को बढ़ाया उत्साह

दिनांक: Thursday, 20 November 2025 | समय: 10:39 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

नेशनल स्तर पर खेलकर परिषदीय विद्यालयों का नाम ऊंचा कर रहे बच्चे: डीएम

गांव से निकलकर जिला स्तर तक पहुँचे हैं बच्चे, आगे बढ़कर करेंगे नाम रोशन: डीएम

जीत-हार नहीं बल्कि खेल भावना से बच्चे करें प्रतियोगिता में प्रतिभाग: एसपी

बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को पुलिस लाइन के मैदान में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन व कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे आज नेशनल स्तर तक पहुँचकर विभाग और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ ही साथ अब बच्चे शिक्षकों के सहयोग से खेलकूद प्रतियोगिता स्तर पर भी बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।

बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि यहां पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों को हमेशा ही यह सोचकर खेलना चाहिए कि हम मैदान को फतेह करके ही रहेंगे। आज यहां पर आप जीतेंगे या फिर कोई और लेकिन मैदान से बहुत ही कुछ सिखकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ ही साथ भविष्य में प्रतियोगिता में भाग लेने का एहसास भी होता है।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल सिंह और डीआईओएस संजीव सिंह ने कहा कि यहाँ से जीतने वाले बच्चे ही आगे चलकर प्रदेश और नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों का जहां विकास होता है तो वही उनके अंदर की प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने जीत-हार की भावना से नहीं बल्कि खेल के प्रति समर्पण के माध्यम से प्रतियोगिता में खेलने की अपील की।

खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा डीएम हर्षिता माथुर ने की। विगत वर्ष की विजेता पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे मौहारी खिलाड़ी नैंसी मशाल लेकर दौड़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सरस्वती वंदना प्राथमिक विद्यालय जमुनिहा , स्वागत गीत उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय मुंगला, कबिलाई नृत्य कम्पोजिट विद्यालय रोझिया भीखमशाहपुर के बच्चों ने प्रस्तुती दी। कार्यक्रम का संचालन मुन्नालाल व डॉ. अभिषेक द्विवेदी ने किया।

इस मौके पर बीईओ राही बृजलाल वर्मा, डॉ. सत्यप्रकाश यादव, वीरेंद्र द्विवेदी, धर्मप्रकाश, सत्य प्रकाश सिंह, अनिल मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, सुधा वर्मा, अश्वनी गुप्ता, ऋचा सिंह, राजीव ओझा, शीतल, नंदलाल रजक, शिक्षक संघ से समर बहादुर सिंह, राघवेंद्र यादव, बीरेंद्र सिंह, मधुकर सिंह, संजय सिंह, राजेश शुक्ला, चंद्रमणि, पंकज, महेंद्र यादव, अजय सिंह चंदेल, अंजली सिंह पटेल, अंशिका सिंह, नवनीत वर्मा, मो. अनीस, सुनील यादव, शिवम राय, प्रवीण सिंह, मनोज मिश्रा, मंजुरूल हक, सरिता नागेंद्र, जिला व्यायाम शिक्षक मो. शोएब व शिक्षिका रेनू शुक्ला, स्काउट मास्टर शिवशरण सिंह, निरूपमा बाजपेई, भीम सिंह, अजय वर्मा, मनोज, दिलीप, शौर्यवर्धन सिंह, दीपेश, लालबाबू, श्रीकृष्ण, रूपेश शुक्ला, नवरंग, ब्रजेन्द्र, सुनीता सिंह, मीनाक्षी तिवारी, विजय सिंह, अजिता सिंह पूनम कुशवाहा, सूर्यप्रकाश, ऊषा, रामभरत राजभर, अब्दुल मन्नान, शिवेंद्र सिंह, रमेश कुमार, दुर्गेश, रमेश, पवन मौर्या, अरविंद मौर्य, मो. इरफान खान, इला श्रीवास्तव, रूपेश शुक्ला, सत्य प्रकाश तिवारी, नाहिद बानो, अशोक शर्मा, मो. नसीम, सलाउद्दीन अंसारी, सुनीता वर्मा, दीप वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।


पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता का यह रहा परिणाम

रायबरेली। पुलिस लाइन के मैदान में चल रही प्रतियोगिता में पहले दिन कुश्ती में बालक व बालिका में क्रमशः 25 से 30 किलो में पहला स्थान महेंद्र व पलक, दूसरे स्थान पर विजय व शिवांशी, 30 से 35 किलो में पहला स्थान सचिन व संध्या, दूसरे स्थान पर ताज मोहम्मद व अनवी, 35 से 40 किलो में पहला स्थान हिमांशु व सौम्या, 40 से 45 किलो में पहला स्थान अनुज व मधु, दूसरे स्थान पर मो. साहिल व अंशिका, 45 से 50 किलो में पहले स्थान पर शिवम यादव व श्वेता, दूसरे स्थान पर लवकुश व अनामिका रही।

प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक बालिका में क्रमशः सलोन व ऊंचाहार प्रथम, दूसरे स्थान पर सतांव व छतोह रही। खो-खो में बालक व बालिका में क्रमशः महराजगंज प्रथम व दूसरे स्थान पर सतांव रहा। इसके साथ ही कबड्डी बालक व बालिका वर्ग जूनियर में बछरावां व ऊंचाहार प्रथम व डलमऊ व गौरा दूसरे स्थान पर रही। बॉलीबॉल बालक व बालिका में क्रमश: सलोन व ऊंचाहार प्रथम, दूसरे स्थान पर अमावां की टीम रही।

बैडमिंटन बालक वर्ग में विजेता अजय व दिव्यांशी, उपविजेता अनुज व अनीसा रहीं। युगल में बालक वर्ग में अनुज व दीपक व बालिका वर्ग में दिव्यांशी व शिवांशी विजेता रही। उपविजेता बालक वर्ग में अंशू व रितिक व बालिका वर्ग में राखी व अनीसा रही।


 

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *