Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उन्नाव

नवयुग चिल्ड्रेन एकेडमी में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

दिनांक: Monday, 24 November 2025 | समय: 10:19 PM | लेखक: | श्रेणी: उन्नाव, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ, उन्नाव। जनपद उन्नाव के मोहान क्षेत्र स्थित नवयुग चिल्ड्रेन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, न्योतनी में 23 नवम्बर 2025 को दिव्य प्रगति सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस सामाजिक पहल को भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्थान (IREDA), भारत सरकार, नई दिल्ली ने प्रायोजित किया, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को विशेष सहयोग प्रदान किया।

शिविर में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश कनौजिया चेयरमैन, न्योतनी (हसनगंज) तथा विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी हसनगंज निशा सागर और नवयुग चिल्ड्रेन एकेडमी के जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है और ऐसे शिविर समाज के लिए लाभदायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन दिव्य प्रगति सेवा संस्थान आलमबाग लखनऊ की अध्यक्षा पूजा उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान आगे भी विभिन्न जनहित कार्यों के माध्यम से समाज सेवा जारी रखेगा।

शिविर में विशेषज्ञ टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, महिला स्वास्थ्य जाँच और सामान्य चिकित्सीय परामर्श जैसी सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराए और आयोजन को उत्कृष्ट पहल बताया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि ऐसे शिविर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संबंधित ख़बरें

उन्नाव

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी में स्कॉलर समिट 2026 फेज-2 शुरू, 750 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

06 July 2026

उन्नाव/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित…

उन्नाव

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर जगह-जगह सजे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

23 June 2026

दिनेश विश्वकर्मा मौरावां, उन्नाव। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर मौरावां नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में…

उन्नाव

उन्नाव: मौरावा में सातवें विशाल भंडारे का आयोजन, सुगमेश्वर मंदिर समिति ने शुरू की निःशुल्क दिव्य लोक यात्रा सेवा

16 June 2026

दिनेश विश्वकर्मा मौरावा, उन्नाव। बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर मौरावा में सुगमेश्वर मंदिर समिति की ओर से सातवें विशाल…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *