Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

कृष्णानगर पुलिस ने रैकी कर बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को पकड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

दिनांक: Wednesday, 26 November 2025 | समय: 02:23 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

कृष्णानगर, लखनऊ। थाना कृष्णानगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपी चोरी से पहले क्षेत्र में रैकी कर परिस्थितियों को भांपता था और उसके बाद वारदात को अंजाम देता था।

घटना 23 नवंबर की है, जब गीतापल्ली क्षेत्र से गौतम वर्मा की मोटरसाइकिल UP32 HB 3656 घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कीं, जिन्होंने आसपास लगे लगभग 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवक चोरी से पहले स्थल की रैकी करता था। आज 25 नवंबर को मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त आकाश सोनकर पुत्र दीपू सोनकर, निवासी नन्द नगर, नटखेड़ा, केला गोदाम, कृष्णानगर को बैकुंठ धाम के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

कृष्णानगर पुलिस ने बताया कि इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गश्त और सर्विलांस की कार्रवाई और तेज की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *