Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली: डीएम हर्षिता माथुर ने SIR विशेष शिविरों का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

दिनांक: Wednesday, 03 December 2025 | समय: 09:26 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष शिविरों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर उन्होंने फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 3 दिसंबर को जिलेभर के बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए, ताकि वे मतदाता जिनको अभी तक SIR फॉर्म नहीं मिला है या जिन्हें फॉर्म जमा करना है, वे सीधे बूथ पर पहुंचकर सुविधा प्राप्त कर सकें। शिविरों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बीएलओ व सुपरवाइजर ड्यूटी पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम हर्षिता माथुर ने राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 135, 136, 137 तथा आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 138, 139, 140 का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ-लेवल अधिकारियों से फॉर्म वितरण, मतदाताओं से संपर्क और मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा रही मार्किंग की जानकारी ली।

डीएम ने बताया कि जमा किए जा रहे गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य समानांतर रूप से जारी है, और इसे आयोग की समयसीमा व मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचे और 11 दिसंबर, 2025 से पहले सभी फॉर्म संकलित कर लिए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और SIR कार्यक्रम को 100 प्रतिशत समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूरा करना अनिवार्य है।

उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने बूथ पर उपस्थित होकर SIR फॉर्म भरकर जमा करें, ताकि वोटर सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित रहे।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *