Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली: सीएमओ ने टीका उत्सव का किया शुभारंभ, 31 दिसंबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

दिनांक: Wednesday, 03 December 2025 | समय: 09:39 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टीका उत्सव 2025 का आज औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया।जिला महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) पिलाकर अभियान की शुरुआत की। यह विशेष कार्यक्रम 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक संचालित होगा।

सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव प्रदान करता है और उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि अभियान में उन सभी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जो नियमित टीकाकरण से अब तक छूट गए थे। इसके साथ ही जिन बच्चों का टीकाकरण हो चुका है, लेकिन यूविन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हुआ, उनका पंजीकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।

सीएमओ ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण यूविन पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही दर्ज किया जाएगा और माइक्रोप्लान के अनुसार ड्यू लिस्ट के सभी बच्चों को कवर किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क है और शहरी क्षेत्रों में सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहता है। उन्होंने appeal की कि माता-पिता टीकाकरण के समय अपनी आईडी, पहचान पत्र और मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आएं, जिससे बच्चे का यूविन पंजीकरण तुरंत किया जा सके।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना ने बताया कि नियमित टीकाकरण से जिन 12 बीमारियों से बचाव होता है, वे हैं टीबी, पोलियो, काली खांसी, गलघोंटू, इन्फ्लूएंजा, टिटेनस, खसरा, डायरिया, निमोनिया, हेपेटाइटिस-बी, रूबेला और जापानी इंसेफेलाइटिस। गर्भवती महिलाओं को टिटेनस और टीडी का टीका लगाया जाता है।

आज आयोजित टीका उत्सव के दौरान अपराह्न 3 बजे तक ओपीवी 1 – 485 बच्चे, पेंटा 1 – 465 बच्चे, एमआर 1 – 464 बच्चे, एमआर द्वितीय – 407 बच्चे टीकाकरण से आच्छादित किए गए।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीन कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, डब्ल्यूएचओ से डॉ. सी. लाल, यूनिसेफ की वंदना त्रिपाठी, जिला समन्वयक दीपक श्रीवास्तव, सहाना जमीर, श्रेया शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग व सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *