Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली के सुदौली में पाली हाउस सत्यापन, आधुनिक तकनीक से टमाटर उत्पादन को बढ़ावा

दिनांक: Friday, 05 December 2025 | समय: 12:37 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत जिले में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विकासखंड बछरावां के ग्राम सुदौली में किसान नृपेंद्र प्रताप राज सिंह द्वारा 2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित पाली हाउस का सत्यापन उपनिदेशक उद्यान, लखनऊ मंडल की अध्यक्षता में गठित समिति ने किया। आधुनिक तकनीक से तैयार इस पाली हाउस में उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।

पाली हाउस निर्माण पर कुल 21.60 लाख रुपये की लागत आई है, जिसमें योजना प्रावधान के अनुसार 50 प्रतिशत यानी 10.80 लाख रुपये का अनुदान देय होगा। वर्तमान में इस पॉलिहाउस में टमाटर की उन्नत गुणवत्ता वाली फसल विकसित की जा रही है। जिले के उद्यान अधिकारी जय राम वर्मा के अनुसार इस तकनीक आधारित खेती से उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।

सत्यापन के दौरान समिति के साथ सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी रायबरेली, प्रभारी विकासखंड, योजना प्रभारी तथा लाभार्थी किसान नृपेंद्र प्रताप राज सिंह मौजूद रहे। उद्यान विभाग का मानना है कि संरक्षित खेती से जनपद में बागवानी उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादकता दोनों में सुधार होगा, जिससे किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त होगा और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *