Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर भीषण जाम: पीएनसी की लापरवाही से बढ़ रहे हादसे, जनता बेहाल

दिनांक: Friday, 05 December 2025 | समय: 10:45 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • हाइवे पर जगह जगह खुदे है गड्ढे, फैली है मिट्टी एवं गिट्टी , उड़ रहा धूल
  • मानकों को ताख़ पर किया जा रहा है हाइवे निर्माण कार्य
  • ट्रैफिक पुलिस, स्थानिक पुलिस भीषण ट्रैफिक जाम को छुड़ाने में त्रस्त , हाइवे निर्माण कर्मचारी मस्त

शकील अहमद

लखनऊ। लखनऊ–कानपुर हाईवे पर निर्माण कार्य की सुस्त और अव्यवस्थित कार्यशैली के कारण आए दिन भीषण जाम लगता है और दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। हाईवे निर्माण कार्य में लगे पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाहियों से यात्रियों और स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

हाईवे के कई हिस्सों पर गड्ढे खुले पड़े हैं, मिट्टी और गिट्टी सड़कों पर बिखरी रहती है, जिससे धूल का गुबार यात्रियों और स्थानीय कारोबारियों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। निर्माण मानकों की अनदेखी के बीच कहीं आधा निर्माण छोड़ दिया जाता है तो कहीं अचानक बीच सड़क पर खोदाई शुरू कर दी जाती है। कई स्थानों पर अस्थायी डाइवर्जन बनाकर छोड़ दिया गया है, पर वहां आवश्यक सुरक्षा प्रबंध तक नहीं हैं। स्थिति यह है कि हाईवे पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने वाले किसी मार्शल का भी प्रायः पता नहीं चलता।

स्थानीय लोगों के अनुसार अवध चौराहा से लेकर जुनाबगंज तिराहा, कटी बगिया तक हर रोज़ भारी ट्रैफिक जाम लगना आम बात हो चुकी है। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस जाम छुड़ाने में पसीने-पसीने हो जाती है, जबकि निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी पूरी तरह बेफिक्र नजर आते हैं।

करीब दो वर्षों से चल रहे निर्माण के दौरान कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। हाईवे के किनारे नालों का निर्माण भी रामभरोसे चल रहा है। शिकायतों के बावजूद पीएनसी कंपनी और नेशनल हाईवे निर्माण से जुड़े जिम्मेदारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। प्रशासन के कड़े निर्देशों के बाद कुछ दिन कार्य सही तरीका अपनाकर किया जाता है, फिर पहले जैसी स्थिति वापस शुरू हो जाती है।

हाईवे की जर्जर और अव्यवस्थित स्थिति खासतौर पर नदरगंज, स्कूटर इंडिया चौराहा, बंथरा, जुनाबगंज, कटी बगिया और बनी पुल तक साफ देखी जा सकती है। स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि जब निर्माण कार्य से जनता को इतनी परेशानी हो रही है तो आखिर कंपनी पर कार्रवाई क्यों नहीं होती।

अब यह देखना होगा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ऐसे ठेकेदारों की मनमानी पर लगाम लगा पाएगी या फिर आम जनता को इसी तरह हाईवे निर्माण की अव्यवस्था का खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *