सरोजनीनगर में विकास कार्यों का शिलान्यास: महापौर व पार्षद निधि से इंटरलॉकिंग रोड, नाली और पार्क पाथवे का निर्माण

  • विष्णु लोक कॉलोनी के सिद्धीदात्री मंदिर पार्क में बनेगा इंटरलॉकिंग पाथवे
  • पार्षद रामनरेश रावत ने विधि-विधान से किया शिलान्यास

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर वार्ड संख्या-18 में बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति देते हुए शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को महापौर निधि एवं पार्षद निधि से स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास महापौर सुषमा खर्कवाल एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशीर्वाद से पार्षद रामनरेश रावत (एडवोकेट) द्वारा किया गया।

रामनगर कॉलोनी में एम.एल. एजुकेशनल एकेडमी नहर से इस्लाम अली के घर होते हुए हर्षित सिंह के घर तक 180 मीटर लंबी एवं 4 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग रोड व नाली का निर्माण पार्षद निधि से कराया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 25 लाख रुपये की लागत आएगी।

वहीं विष्णु लोक कॉलोनी स्थित सिद्धीदात्री मंदिर के पार्क में पाथवे पर इंटरलॉकिंग बिछाने का कार्य महापौर निधि से 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पंडित रामकिशोर अवस्थी द्वारा विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। इसके उपरांत शिवकुमार रावत, हर्षित सिंह, जे.पी. सिंह एवं प्रीतम सिंह द्वारा नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पार्षद रामनरेश रावत ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने लखनऊ सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में द्वारिका प्रसाद विश्वकर्मा, विनीत शर्मा, इस्लाम अली, नीरज सैनी, जयराम यादव, राजकुमार मिश्रा, करण राठौर, आनंद त्रिपाठी, शिव वर्मा, राजेश कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में रामनगर एवं विष्णु लोक कॉलोनी के निवासी, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *