शीतलहर में राहत: सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के कंबलों का वितरण

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरोजनी नगर सेक्टर–18 के बदाली खेड़ा क्षेत्र में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर संयोजक आलोक श्रीवास्तव एवं रितेश दुबे द्वारा की गई।

इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा गरीबों एवं असहायों के लिए उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण किया गया। सेक्टर संयोजक आलोक श्रीवास्तव एवं भाजपा कार्यकर्ता संतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा रात के समय कानपुर रोड के किनारे लेटे जरूरतमंदों, मंदिरों के बाहर ठंड से जूझ रहे गरीबों को कंबल एवं पूड़ी–सब्जी के पैकेट वितरित किए गए।

इसके बाद दिन में भी शीतलहर की गंभीरता को देखते हुए बदाली खेड़ा, सैनिक नगर और हनुमंत नगर क्षेत्रों में गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित कर खुले में न सोने की अपील की गई। कंबल पाकर बुजुर्गों और जरूरतमंदों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के लिए दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

भाजपा कार्यकर्ता संतोष त्रिपाठी ने अपने निजी संसाधनों से भी कुछ कंबल खरीदकर जरूरतमंदों को वितरित किए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना विधायक और संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए।

कार्यक्रम में आलोक श्रीवास्तव (सेक्टर संयोजक) विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कई बूथ अध्यक्ष, मंडल एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द और सेवा भाव का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सेक्टर संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता संतोष त्रिपाठी द्वारा सभी आगंतुकों को जलपान कराकर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रामकुमार गौतम, दिलीप बंगाली, अपार दीवान, मोहम्मद नसीम, प्रिंस, रामू, सुषमा दुबे, पुष्पा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts