Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

ओवरलोड डंपरों से बृजमनगंज बाजार जाम, मिट्टी लदे ट्रकों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

दिनांक: Sunday, 21 December 2025 | समय: 12:14 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज
  • हाइवे–फ्लाईओवर निर्माण के नाम पर बाजार में अफरा-तफरी, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

बृजमनगंज (महराजगंज)। नगर पंचायत बृजमनगंज में इन दिनों ओवरलोड वाहनों और मिट्टी लदे डंपरों के कारण बाजार क्षेत्र में लगातार भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे आम लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिनभर पूरा कस्बा जाम की समस्या से कराहता नजर आ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और विभागीय अफसर इस ओर कोई ठोस कदम उठाते नहीं दिख रहे हैं।

शनिवार को भी बृजमनगंज बाजार की स्थिति बेहद खराब रही। मुख्य मार्ग पर एक साथ कई-कई डंपर और ओवरलोड वाहन गुजरने से घंटों जाम लगा रहा। पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि हाइवे और फ्लाईओवर निर्माण के लिए बृजमनगंज ब्लॉक के उपटनवा ताल से मिट्टी की खुदाई तेजी से की जा रही है। इसी मिट्टी को ढोने के लिए लगातार भारी संख्या में डंपर बाजार के मुख्य मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। खासकर पीएनसी कंपनी के डंपरों की आवाजाही से जाम की समस्या और गंभीर हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपर तेज रफ्तार में बाजार से निकलते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार अचानक ब्रेक लगने या ओवरटेक करने के प्रयास में दुर्घटना होते-होते बची है।

स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज

स्थानीय निवासी बबलू जायसवाल, राजू जायसवाल, रवि वर्मा, सूरज सिंह, विकास शर्मा, गणेश जायसवाल, आर्यन जायसवाल, अनमोल जायसवाल, अरुण जायसवाल, पियूष जायसवाल, मनोज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एक साथ कई डंपरों की बाजार में आवाजाही पर रोक लगाई जाए और उनके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल जाम से जूझ रहे कस्बेवासियों को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *