Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में 837 शिक्षकों को चयन वेतनमान, इसी माह वेतन में होगा लागू

दिनांक: Tuesday, 23 December 2025 | समय: 08:36 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जनपद रायबरेली में शिक्षकों के हित में बड़ी प्रशासनिक पहल करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने जानकारी दी कि अब तक कुल 837 पात्र अध्यापकों को चयन वेतनमान प्रदान किए जाने के आदेश निर्गत कर दिए गए हैं। आदेश जारी होते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं इसी माह से वेतन में इसका प्रभाव दिखाई देगा।

डीबीईओ ने बताया कि 14 खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त पात्र अध्यापकों की सूचियों के आधार पर चयन वेतनमान के आदेश जारी किए गए हैं। शेष विकास क्षेत्रों से पात्र अध्यापकों के प्रकरण भी अग्रसारित किए जा रहे हैं और मानव संपदा पोर्टल पर प्राप्त होते ही संबंधित आदेश निर्गत कर दिए जाएंगे।

डिजिटल प्रक्रिया से समय की बचत

उन्होंने बताया कि पूर्व में चयन वेतनमान के आदेश मैनुअल प्रक्रिया से निर्गत होते थे, जिससे अनावश्यक विलंब होता था। अब डिजिटल प्रणाली के माध्यम से प्रक्रिया सरल और तेज हो गई है, जिससे समय पर लाभ मिल पा रहा है। शिक्षकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे प्रशासनिक पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *