महराजगंज: ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य का निधन, पुलिस महकमे में शोक

[post-views]
  • ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, एसपी ने कंधा देकर दी भावभीनी विदाई

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज में तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से असामयिक निधन हो गया। यह दुखद घटना थाना परिसर के निकट हुई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य को उनके सहकर्मी कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और मिलनसार पुलिसकर्मी के रूप में याद कर रहे हैं। जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

एसपी ने व्यक्त किया गहन शोक

इस हृदयविदारक घटना पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने गहरा शोक व्यक्त किया। वे स्वयं पुलिस लाइन महराजगंज पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मुख्य आरक्षी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और पार्थिव शरीर को कंधा देकर भावभीनी विदाई दी। पुलिस परिवार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की जाती है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts