सरोजनीनगर बना सनातन आस्था का केंद्र, शिव महापुराण कथा में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह

[post-views]
  • श्री शिव महापुराण कथा सिखाती है तप, त्याग, धैर्य और संस्कार: डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर इन दिनों आस्था और सनातन धर्म परंपरा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। यहां श्री रामलीला मैदान, हिंद नगर में आयोजित विशाल श्री शिव महापुराण कथा में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता कर परम पूज्य श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह (शंकरी), के.एन. सिंह, रामाशंकर त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने गुरुदेव श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

शिवभक्ति से सराबोर पंडाल

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर, लखनऊ में आयोजित यह श्री शिव महापुराण कथा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के उत्कर्ष के साथ भव्य रूप में संचालित हो रही है। कथा स्थल पर प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ जन-आस्था, विश्वास और भक्ति का सजीव प्रमाण है।

कथा में गुरुदेव श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज ने भगवान शिव के त्याग, तप, संयम,वैराग्य और लोककल्याणकारी स्वरूप का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि धैर्य, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सच्चा अर्थ और दिशा प्राप्त होती है। उनके ओजस्वी वचनों ने श्रद्धालुओं को आत्ममंथन और आत्मोन्नयन के लिए प्रेरित किया।

भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

प्रवचनों के साथ प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिरस में डुबो दिया। श्रद्धालु तालियों की गूंज के साथ भजनों पर झूमते नजर आए और संपूर्ण परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

व्यवस्थाएं सुदृढ़, भंडारे की व्यवस्था

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा जा रहा है। यह पावन कथा 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं नित्य भंडारे की भव्य व्यवस्था भी की गई है।

इस भव्य धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान सर्वेश तिवारी एवं श्रीमती सुमन तिवारी हैं। आयोजन कथा अध्यक्ष मधु यादव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। यज्ञ प्रमुख संजय सिंह राठौर द्वारा यज्ञ कार्य का कुशल संचालन किया जा रहा है, जबकि संपूर्ण आयोजन व्यवस्था का प्रभावी प्रबंधन मुख्य व्यवस्थापक रंजना मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।

आगामी दिनों में कथा के अंतर्गत विशेष आध्यात्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों के पालन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts