Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में सांसद खेल महोत्सव–2025 का शुभारम्भ, युवाओं को फिट इंडिया से जोड़ने का संकल्प

दिनांक: Tuesday, 23 December 2025 | समय: 08:55 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन पं० मोतीलाल नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम रायबरेली में किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन राज्य सभा सांसद संजय सेठ एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं द्वीप प्रज्जवल करते हुऐ बैलून छोडकर प्रतियोगिता का शुभआरम्भ किया गया।

सांसद ने इस अवसर पर अपने उदबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और उन्हे फिट इण्डिया और खेलों इण्डिया अभियान जोडना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हजारो युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर रहे है। जिससे खेल संस्कृति का बढ़ावा मिल रहा है और जमीन स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान हो रही है।

उन्होने कहा कि यह महोत्सव न सिर्फ खेल प्रतियोगिता है बल्कि एक बडा समाजिक खेल आन्दोलन जो अनुशासन, टीम वर्क और अत्मविश्वास बढाता है। इस कार्यक्रम का उददेश्य युवाओं को खेल के माध्यम से दिशा देना उनकी दिशा शैली का बढ़ावा देना और छुपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर लाना है।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार, जिला कीडाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम, खेल विभाग के खेल प्रशिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अध्यापकगण तथा सहयोगी विभाग द्वारा कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

आज 23 दिसम्बर 2025 के खेलो के परिणाम इस प्रकार रहा है जिसमें कि सरेनी, सदर, उँचाहार, बछरावां, हरचन्दपुर कुल 05 विधान सभाओं के खिलाडियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, खो-खो, भारोत्तलन खेल में प्रतियोगिताए आयोजित करायी गयी है। जिसका परिणाम इस प्रकार रहा।

  1. खो-खो- सबजूनियर बालक-में विजेता-सरेनी तथा उपवितेता-सदर रायबरेली
  2. खो-खो-सबजूनियर बालिका में विजेता-हरचन्दपुर तथा उपवितेता-बछरावां रायबरेली
  3. खो-खो-जूनियर बालक में विजेता-सरेनी तथा उपवितेता-सदर रायबरेली
  4. खो-खो-जूनियर बालिका में विजेता-बछरावां तथा उपवितेता उँचाहार रायबरेली।
  5. खो-खो-सीनीयर बालक में विजेता-हरचन्दपुर तथा उपवितेता-सरेनी रायबरेली।
  6. खो-खो-सीनीयर बालिका में विजेता-हरचन्दपुर तथा उपवितेता-बछरावां रायबरेली
    आज खेल प्रारम्भ तक परिणाम इस प्रकार रहा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *