बृजमनगंज: मिशन कार वॉर अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्ती

[post-views]

शराब दुकानों व खान-पान ठेलों का निरीक्षण, पैदल गश्त कर दी गई चेतावनी

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज,महाराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज में मिशन कार वॉर अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बसंत सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों के आसपास संचालित खान-पान दुकानों का निरीक्षण कर शराब पीने वालों को सख्त चेतावनी दी।
सीओ ने विशेष रूप से फरेंदा मार्ग पर स्थित शराब दुकानों के आसपास का जायजा लिया।

इस दौरान सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करते पाए गए लोगों को हिदायत दी गई, वहीं दुकानदारों को भी चेताया गया कि उनकी दुकानों के आसपास अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग

अभियान के तहत सीओ बसंत सिंह ने रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और तलाशी भी ली। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है, जिससे जान-माल की क्षति होती है।

कस्बे में पैदल गश्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ कस्बे में पैदल गश्त भी की गई, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
इस अभियान में सत्यप्रकाश सिंह (थानाध्यक्ष), वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक यादव और अर्चना यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts