रायबरेली स्थापना दिवस पर होगा ‘रायबरेली महोत्सव’, 12 जनवरी को आयोजन

रायबरेली। रायबरेली के स्थापना दिवस को भव्य रूप देने के उद्देश्य से दिनेश प्रताप सिंह, माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की अध्यक्षता में निरीक्षण भवन में रायबरेली महोत्सव के आयोजन संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महोत्सव को सकुशल एवं समयबद्ध ढंग से आयोजित करने को लेकर संबंधित विभागों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और सभी कार्यों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

राज्यमंत्री ने कहा कि जनपद की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने और उसे अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘रायबरेली स्थापना दिवस’ को रायबरेली महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन 12 जनवरी 2026 को गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान, सिविल लाइन, रायबरेली में प्रस्तावित है।

जनसमस्याओं पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान महोत्सव के साथ-साथ जनपद से जुड़ी प्रमुख समस्याओं धान खरीद, विद्युत आपूर्ति तथा जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी चर्चा की गई। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

उच्चाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में हर्षिता माथुर (जिलाधिकारी), डॉ. यशवीर सिंह (पुलिस अधीक्षक), अंजुलता (मुख्य विकास अधिकारी), विशाल यादव (अपर जिलाधिकारी न्यायिक), राम अवतार (सिटी मजिस्ट्रेट), अरुण कुमार, स्वर्ण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *