Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

स्विफ्ट डिजायर में गांजे की खेप! महराजगंज पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा

दिनांक: Monday, 29 December 2025 | समय: 10:36 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, क्राइम, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

महराजगंज। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में थाना फरेंदा पुलिस ने घेराबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर सटीक कार्रवाई

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (UP80 CK 1630) में नशीले पदार्थों की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना फरेंदा पुलिस ने बनकटी मोड़ के पास सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। संदिग्ध वाहन के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चौंकाने वाली बरामदगी सामने आई।

3.870 किलो गांजा बरामद

तलाशी के दौरान कार सवार तीनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 3.870 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में फागू (25 वर्ष), विशाल पाण्डेय (23 वर्ष) एवं श्यामसुन्दर (32 वर्ष), तीनों निवासी जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं।

NDPS एक्ट में मुकदमा, जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत अलग-अलग मुकदमे (अपराध संख्या 386, 387 व 388/2025) पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

एसपी का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि जनपद को नशा-मुक्त बनाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *