Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत: डीएम-एसपी ने दिलाई शपथ, राहवीर योजना में 7 लोग सम्मानित

दिनांक: Thursday, 01 January 2026 | समय: 07:50 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पूरे माह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हेलमेट, सीटबेल्ट और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग को लेकर विशेष जागरूकता फैलाई जाएगी। साथ ही सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर लोगों को जागरूक कर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाएगा।

राहवीर (गुड सेमेटेरियन) योजना के तहत 7 लोग सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान राहवीर (गुड सेमेटेरियन) योजना के अंतर्गत जनपद के 7 लोगों को 5000 रुपये की पुरस्कार धनराशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राकेश जायसवाल (शंकर नगर, मुराईबाग), अभिषेक कुमार चौधरी (सीएचसी डलमऊ), मोहम्मद सलमान खान (सलोन), मोहम्मद सईद (उसरेना), मनोज सिंह (एआरटीओ कार्यालय), श्रीनिवास शुक्ला (नारायण नगर, गौरा बाजार) एवं अखिलेश प्रताप सिंह (शिवाजी नगर) शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सालय पहुंचाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए राहवीर योजना में शासन द्वारा पुरस्कार राशि 5000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है।

एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने विधानसभा 177-बछरावां (अजा) में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले तीन बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रथम: गुड्डी देवी (प्रा.वि. अमावां)

द्वितीय: रिया तिवारी (प्रा.वि. रामपुर मोहद्दीनपुर)

तृतीय: आरती वर्मा (प्रा.वि. पलिया)

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, एआरटीओ अरविंद यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *