Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: डीएम-एसपी ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, वंदन योजना के 50 लाख के कार्यों का निरीक्षण

दिनांक: Thursday, 01 January 2026 | समय: 08:45 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। नववर्ष के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने खाली सहाट स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत डीएम-एसपी ने वंदन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा मंदिर परिसर में कराए गए अवस्थापना सुविधा विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।

बताया गया कि लगभग 200 वर्ष पूर्व स्थापित इस मंदिर में वर्षों से रामलीला, रावण दहन एवं भागवत कथाओं जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है। इन आयोजनों के कारण मंदिर की लोकप्रियता निरंतर बढ़ी और श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। बढ़ती भीड़ और सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए मंदिर को वंदन योजना के अंतर्गत चयनित किया गया।

इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कर ठंड से राहत भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *