रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं नोडल अधिकारी अमृता सिंह ने जानकारी दी है कि अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम सिठौली कलां, तहसील मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
यह विद्यालय उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित है। प्रवेश लखनऊ मंडल के जनपद लखनऊ, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव एवं हरदोई के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 से निराश्रित बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चों के लिए होगा।
सीटों का विवरण
- कक्षा 6: कुल 160 सीटें (80 बालक, 80 बालिकाएं)
- कक्षा 9: कुल 60 सीटें (30 बालक, 30 बालिकाएं)
- बालक-बालिकाओं का अनुपात 50:50 रहेगा
आवेदन कैसे करें
आवेदन पत्र निःशुल्क किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निम्न कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं:
- सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, निकट मनिका सिनेमा, गांधी नगर, रायबरेली
- जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय
- बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय
- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय
पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र समस्त वांछित अभिलेखों एवं 3 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 31 जनवरी 2026, सायं 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।
विद्यालय की विशेषताएं
- पूर्णतः आवासीय एवं सह-शैक्षिक विद्यालय
- बालक/बालिकाओं के लिए पृथक छात्रावास
- निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन एवं आवास
- खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों द्वारा सर्वांगीण विकास
पात्रता शर्तें
- निर्माण श्रमिक जिनकी सदस्यता 30 नवंबर 2025 तक न्यूनतम 3 वर्ष पूर्ण हो
- कोविड-19 से अनाथ बच्चे (महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीकृत)
- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चे
आयु सीमा
- कक्षा 6: जन्म तिथि 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच
- कक्षा 9: जन्म तिथि 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच
प्रति परिवार अधिकतम 02 बच्चे पात्र होंगे। दिव्यांग बच्चों (शारीरिक, श्रवण व दृष्टिबाधित) के लिए आरक्षण का प्रावधान है।
आवश्यक दस्तावेज
- नवीनीकृत निर्माण श्रमिक कार्ड (स्व-प्रमाणित)
- अनाथ होने की स्थिति में माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पैन नंबर
- 3 पासपोर्ट साइज फोटो
प्रवेश परीक्षा विवरण
- परीक्षा तिथि: 22 फरवरी 2026
- समय: प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- अवधि: 2 घंटे (दिव्यांग अभ्यर्थियों को 40 मिनट अतिरिक्त)
- परीक्षा लखनऊ मंडल के सभी जनपदों में आयोजित होगी
- प्रवेश पत्र परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व श्रम विभाग कार्यालय से उपलब्ध कराए जाएंगे
सहायता हेतु संपर्क
- सहायक श्रमायुक्त, रायबरेली – 9415636485
- शिव शंकर पाल (श्रम प्रवर्तन अधिकारी)- 6388499020
- शशि सिंह (श्रम प्रवर्तन अधिकारी) – 9140469647
- मान सिंह कुशवाह (श्रम प्रवर्तन अधिकारी, महराजगंज) – 8505887454
अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है।


















