बृजमनगंज में भाजपा की बड़ी तैयारी: प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की रणनीति तय

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर बृजमनगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता एवं चंदू सिंह, ब्लॉक प्रमुख उदय राज व हरिश्चंद्र सोनकर, बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में महाराजगंज जनपद के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन पार्टी के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और इसे सफल बनाने हेतु व्यापक जनसहभागिता के साथ भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारियों को अंतिम रूप देने और अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सिद्धेश्वर चौरसिया को तिल के पौधे से संबंधित उपलब्धि पर गिनीज बुक में रिकॉर्ड बनने के बाद कृषि कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाने पर, बजरंग बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और जिनका नाम अभी मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरें; वहीं नाम/पते में त्रुटि वाले मतदाता फॉर्म-7 के माध्यम से सुधार कराकर बीएलओ के पास जमा करें। बैठक का संचालन सभासद जयप्रकाश गौड़ ने किया।

कार्यक्रम में योगेंद्र यादव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष नन्हे सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह, ग्राम प्रधान कन्हैया चौहान, सत्यजीत लोधी, बबलू चौरसिया, लल्लू सिंह, अमित पासवान, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक चौधरी, चंद्रशेखर यादव, झीनक विश्वकर्मा, अनिल माणि, मुन्नू दुबे, अनिरुद्ध तिवारी, जितेंद्र शर्मा, नोहर सिंह, सर्वदानंद मिश्र, रविंद्र यादव, शैलेश सिंह, बैरिस्टर सिंह, राजू जायसवाल, दुर्गेश चौहान, विवेक चौहान, रामकमल चौधरी, विकास अग्रहरि, नारद लोधी, पुजारी लोधी, विश्राम यादव, रामशिला चौहान, गुंजन पासवान, दयाशंकर यादव, अशोक पटवा, जोगमन भारती, राममिलन पटवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts