Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर में जनसेवा की मिसाल: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बांटे 25 हजार कंबल

दिनांक: Tuesday, 06 January 2026 | समय: 10:00 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। कड़ाके की ठंड के बीच सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और मानवीय संवेदना की एक मिसाल देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को अपने आशियाना स्थित आवास पर वृहद कंबल वितरण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत एक ही दिन में 10 हजार कंबल वितरित किए गए, जबकि अब तक कुल 25 हजार से अधिक कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा हर वर्ष शीत ऋतु में संचालित किया जाने वाला यह अभियान इस बार और भी व्यापक स्वरूप में सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान सरोजनी नगर विधानसभा के सभी छह मंडलों से जुड़े 150 से अधिक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, तारा शक्ति केंद्र की संचालिकाएं तथा समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। इन सभी को कंबल प्रदान किए गए, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद, असहाय, बुजुर्ग और सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले लोगों तक ठंड से राहत पहुंचा सकें।

इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना उनका संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “ठंड में कोई भी व्यक्ति अकेला या असहाय न रहे, यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है।” उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि यह अभियान केवल कंबल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के जागरूक नागरिकों, महिला शक्ति केंद्रों और स्थानीय स्वयंसेवकों को इसमें जोड़ा गया है, जिससे सहायता सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे।

कंबल वितरण कार्यक्रम के साथ ही विधायक द्वारा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर क्षेत्र की जनसमस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद कार्यक्रम में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान एक प्रेरणादायक क्षण भी देखने को मिला, जब विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरेयां, चंद्रावल निवासी मेधावी छात्रा पल्लवी गौतम को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन देना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विधायक के इस सेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह का यह प्रयास केवल सहायता नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। ठंड के इस कठिन समय में हजारों जरूरतमंदों को राहत पहुंचाकर उन्होंने जनप्रतिनिधि होने की भूमिका को सार्थक किया है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा, संवाद और संवेदना के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने आसपास जरूरतमंद लोगों की पहचान कर सहायता के इस अभियान को और मजबूत बनाएं।

सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में संचालित यह वृहद कंबल वितरण अभियान सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसने ठंड के बीच हजारों लोगों के जीवन में राहत और गर्माहट पहुंचाई है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *