Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में बदलेगी तस्वीर: 3 करोड़ से बनेगी सीसी सड़क और नाला

दिनांक: Monday, 12 January 2026 | समय: 08:25 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। रविवार को वार्ड राजा बिजली पासी द्वितीय के अंतर्गत बिजनौर क्षेत्र में आजाद इंस्टिट्यूट से सी.आर.पी.एफ. कैंप होते हुए बिजनौर चौराहा तक प्रस्तावित सीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद पिंकी रावत तथा पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जिन्होंने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत ने कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से जर्जर सड़क और खराब नाली व्यवस्था की समस्या से जूझ रहा था। सड़क टूट-फूट का शिकार होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं नालियों की उचित निकासी न होने से जगह-जगह गंदा पानी जमा हो जाता था, जिससे आसपास के लोगों में बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता था।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक और माननीय महापौर के सहयोग से इस महत्वपूर्ण विकास कार्य को स्वीकृति मिली। उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से विधायक एवं महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना पूर्ण होने के बाद लोगों को जलभराव, गंदगी और आवागमन की समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

पार्षद पिंकी रावत ने कहा कि नगर निगम द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीसी सड़क और नाला निर्माण से न केवल क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी, बल्कि स्वच्छता और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ बिजनौर कैंप के कमांडेंट जितेन्द्र ओझा, डिप्टी कमांडेंट अरुण तिवारी सहित सीआरपीएफ के जवानों की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा नीता पांडेय, शालिनी शुक्ला, सोनू माली सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क और नाली की समस्या के कारण वर्षों से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे। अब इस निर्माण कार्य के शुरू होने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने निर्माण कार्य के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण होने की कामना की। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *