Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर में 151वां ‘आपका विधायक–आपके द्वार’, मौके पर सुलझीं समस्याएं

दिनांक: Monday, 12 January 2026 | समय: 08:35 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  • 151वाँ आपका विधायक – आपके द्वार :केके हॉस्पिटल के सहयोग से बंथरा में लगा आई कैंप
  • स्वास्थ्य, सम्मान और योजनाओं का लाभ : विधायक राजेश्वर के बहुआयामी दृष्टिकोण से आगे बढ़ता सरोजनीनगर
  • मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान और युवाओं का सशक्तिकरण – डॉ. राजेश्वर सिंह की एक समावेशी पहल

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में पिछले 150 सप्ताहों से अधिक समय से निरंतर जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि शासन-प्रशासन की योजनाओं और जनसुविधाओं का लाभ सीधे अंतिम नागरिक तक पहुँचे। इसी क्रम में रविवार को ग्रामसभा बंथरा में 151वाँ ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया।

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान

शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, बाल सेवा योजना का लाभ, सड़क, नाली, साइकिल, पीएम आवास जैसी समस्याएँ एवं आवश्यकताएँ दर्ज की गईं, जिनके त्वरित समाधान का प्रयास किया गया। इस अवसर पर 10 जन समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया।

के के हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर

आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए के. के. हॉस्पिटल के सहयोग से चिकित्सा शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें 41 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया और 32 वृद्धजनों को चश्में प्रदान किए जायेंगे।

युवाओं को सम्मान और संसाधन

गाँव की शान पहल के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4 मेधावियों 1. जैस जायसवाल (97%), 2. सौम्या गुप्ता (92%), 3. श्रद्धा गुप्ता (92%), 3. अनिकेत वर्मा(74%), 4. विश्व प्रताप सिंह (82%) को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, युवाओं को खेल संसाधन उपलब्ध कराने के संकल्प के क्रम में 165वाँ बॉयज़ यूथ क्लब एवं 100वाँ गर्ल्स यूथ क्लब गठित किया गया और खेल किट वितरित की गई।

सामाजिक सम्मान और सामुदायिक सहभागिता

शिविर में उपस्थित बूथ अध्यक्ष विवेक राजपूत, सेक्टर संयोजक पवन मिश्रा, बूथ अध्यक्ष प्रखर गुप्ता, विनोद मिश्रा, रोहित मौर्या, पुरुषोत्तम मिश्रा, दिनेंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह, बैद्यनाथ (Retd. DySP), शेरा गुप्ता, सुरेश सिंह चौहान, अरुण कुमार गुप्ता, पिंटू तिवारी, आयुष वर्मा एवं अन्य गणमान्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी उपस्थित जनसमुदाय को तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई के माध्यम से ताज़ा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *