जनपद न्यायालय रायबरेली में 2026 के लिए 7 अवकाश घोषित, देखें पूरी सूची

[post-views]

रायबरेली। जनपद न्यायालय रायबरेली में वर्ष 2026 के लिए पांच स्थानीय एवं दो अतिरिक्त अवकाश घोषित किए गए हैं। जिला जज अमित पाल सिंह ने बताया कि यह अवकाश माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला न्यायालयों में पालन किए जाने वाले कैलेंडर 2026 के तहत घोषित किए गए हैं।

घोषित स्थानीय अवकाशों के अनुसार जनपद न्यायालय में

  • 14 जनवरी 2026 (बुधवार) – मकर संक्रांति
  • 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) – रक्षा बंधन
  • 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) – महानवमी
  • 11 नवंबर 2026 (बुधवार) – भैया दूज
  • 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) – कार्तिक पूर्णिमा

इन पांच अवसरों पर न्यायालय में स्थानीय अवकाश रहेगा।

इसके अतिरिक्त, रविवार को पड़ने वाले पर्वों के स्थान पर दो अतिरिक्त अवकाश भी घोषित किए गए हैं।

  • 15 फरवरी 2026 (रविवार) को पड़ने वाली महाशिवरात्रि के स्थान पर 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को अवकाश रहेगा।
  • 08 नवंबर 2026 (रविवार) को पड़ने वाली दीपावली के स्थान पर 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को दीपावली का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला जज ने स्पष्ट किया कि घोषित अवकाशों का अनुपालन जनपद न्यायालय में वर्ष 2026 के दौरान किया जाएगा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts