रायबरेली। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज रायबरेली में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राही, अमावां, हरचंदपुर एवं सतांव ब्लॉक से आए छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
भाषण प्रतियोगिता में शशि ने प्रथम, नीलम ने द्वितीय तथा सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अंजली प्रथम, इसिका द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज रायबरेली की टीम विजेता रही, जिसमें सोनल, मानवी, श्रेया एवं अलशिफा ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र एवं समस्त शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित किया जा सकता है।


















