प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योगपति मोहन लाल मित्तल के निधन पर जताया गहरा शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात उद्योगपति मोहन लाल मित्तल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मोहन लाल मित्तल ने उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान बनाई और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका गहरा लगाव रहा। उन्होंने समाज की प्रगति के लिए अनेक परोपकारी कार्यों का समर्थन किया, जो उन्हें एक संवेदनशील और समाजहितैषी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि उनके निधन से वह अत्यंत व्यथित हैं और उनसे हुई मुलाकातों की स्मृतियां सदैव उनके साथ रहेंगी। उन्होंने दिवंगत मित्तल के परिवारजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर शोक संदेश किया साझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *