Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

एसआईआर को लेकर डीईओ की समीक्षा बैठक, महिला व युवा मतदाता पंजीकरण पर फोकस

दिनांक: Monday, 19 January 2026 | समय: 09:22 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने की।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला मतदाताओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत पात्र महिला वोटर्स का फॉर्म-06 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाए, ताकि जनपद का जेंडर रेशियो संतुलित किया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने बूथवार जेंडर रेशियो का अध्ययन करने और यह चिन्हित करने के निर्देश दिए कि किन बूथों पर जेंडर रेशियो कम है और उसके पीछे क्या कारण हैं, ताकि सुधार की दिशा में ठोस कार्रवाई की जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवाओं के मतदाता पंजीकरण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत युवा वोटर्स को कवर करने के उद्देश्य से डिग्री कॉलेजों में वोटर्स हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से पात्र युवाओं से फॉर्म-06 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में सम्मिलित कराया जाए।

बैठक में यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राप्त दावे और आपत्तियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बीएलओ को निर्देशित किया गया कि प्राप्त होने वाले फॉर्म-06 को प्रतिदिन डिजिटाइज कराया जाए। अधिक से अधिक फॉर्म-06 भरवाने पर जोर देते हुए कहा गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह, उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, उपजिलाधिकारी लालगंज मिथिलेश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी डलमऊ सतेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी ऊँचाहार राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *