Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

RTE 2026-27 एडमिशन शेड्यूल घोषित, तीन चरणों में होगी प्रक्रिया

दिनांक: Tuesday, 20 January 2026 | समय: 09:15 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जनपद में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026–27 में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 1/पूर्व प्राथमिक कक्षा में ऑनलाइन प्रवेश देने के लिए विस्तृत समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में संचालित की जाएगी। प्रथम चरण में आवेदन, सत्यापन और लॉक करने की अवधि 02 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस चरण की लॉटरी 18 फरवरी 2026 को कराई जाएगी, जबकि विद्यालयों को आवंटन के सापेक्ष नामांकन हेतु आदेश निर्गत करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 तय की गई है।

इसी क्रम में द्वितीय चरण के लिए आवेदन एवं लॉक करने की अवधि 21 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक रहेगी। इस चरण की लॉटरी 09 मार्च 2026 को होगी तथा विद्यालय आवंटन के आदेश 11 मार्च 2026 तक जारी किए जाएंगे।

तृतीय चरण में आवेदन एवं लॉक करने की तिथि 12 मार्च से 25 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। इस चरण की लॉटरी 27 मार्च 2026 को संपन्न होगी और आवंटन आदेश 29 मार्च 2026 तक निर्गत किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए शासन द्वारा निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा आरटीई के नवीन शासनादेश के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं (पूर्व प्राथमिक/कक्षा 1) की कुल क्षमता का न्यूनतम 25 प्रतिशत के आधार पर शत-प्रतिशत मैपिंग और पंजीकरण की कार्यवाही समय से पूर्ण कराई जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि कोई भी पात्र बच्चा निःशुल्क शिक्षा के अधिकार से वंचित न रह जाए और प्रवेश प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *