सरोजनी नगर वार्ड 18 में इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर वार्ड द्वितीय 18 अंतर्गत नारायणपुरी मोहल्ले में वर्षों से चली आ रही सड़क व जलनिकासी की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जगत नारायण के घर से एस.एन. यादव के घर होते हुए संतराम के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट के दिशा-निर्देश पर पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी द्वारा किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ, जिसमें पूजा कार्य के उपरांत उमा शंकर वर्मा एवं अमर सिंह द्वारा नारियल फोड़कर तथा शिव प्रताप सिंह से फाड़वा मरवाकर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कराई गई। पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बताया कि यह मार्ग लगभग 30 वर्षों से कच्चा पड़ा हुआ था, जिससे बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता था और कॉलोनी के निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने जानकारी दी कि महापौर निधि से 8 लाख रुपये की लागत से लगभग 80 मीटर लंबी एवं साढ़े चार मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का नवनिर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय निवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। यह निर्माण कार्य भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, नगर अध्यक्ष आनंद त्रिवेदी तथा नगर आयुक्त गौरव कुमार के सहयोग एवं आशीर्वाद से संभव हो पाया है।

पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में कुलदीप वर्मा (सेक्टर संयोजक), रितेश दुबे (बूथ अध्यक्ष), अनिल दुबे (बूथ अध्यक्ष), गौतम कुमार, रमेश चंद, आशीष शर्मा, प्रिंस, मनीष सिंह, सुशील, सौरभ सिंह, मनोज, बृजभान रावत, शोभित सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के निवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts