Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली प्रीमियर लीग T20: दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकैडमी ने 3 रन से जीता मैच

दिनांक: Wednesday, 21 January 2026 | समय: 08:38 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मैच नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकैडमी और ओम ग्रुप बिल्डर के बीच आयोजित हुआ।

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकैडमी ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम निर्धारित 20 ओवरों में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में विकास पाल ने 28 रन और अंशुमान ने 23 रन का योगदान दिया।

ओम ग्रुप बिल्डर की ओर से गेंदबाजी में प्रियांशु यादव ने 13 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आशीष त्रिपाठी ने 10 रन देकर 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओम ग्रुप बिल्डर की टीम 99 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकैडमी ने यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया।

गेंदबाजी में दीपक सरोज ने 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि उमर और मुफीद ने क्रमशः 2-2 विकेट लिए। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच दीपक सरोज रहे। दिन का दूसरा मुकाबला अरनोराज क्रिकेट अकैडमी और मुशीर दबंग के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर अरनोराज क्रिकेट अकैडमी की टीम मुशीर दबंग की घातक गेंदबाजी के सामने 39 रन पर सिमट गई। अरनोराज की ओर से अभिषेक सिंह ने 9 रन बनाए। गेंदबाजी में बिजेन्द्र पटेल ने 4 विकेट और आदित्य सिंह ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुशीर दबंग की टीम ने आदित्य सिंह के 21 नाबाद रनों की बदौलत 5.4 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच आदित्य सिंह रहे।

यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव सिविल रावत ने बताया कि रायबरेली प्रीमियर लीग के तीसरे दिन पहला मुकाबला अरनोराज क्रिकेट अकैडमी और नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकैडमी के बीच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच नगरपालिका एकादश और ओम ग्रुप बिल्डर के बीच आयोजित किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *