रायबरेली: स्थायी लोक अदालत में पेशकार पद हेतु आवेदन शुरू, 6 फरवरी अंतिम तिथि

रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के सचिव अमोद कंठ ने बताया कि स्थायी लोक अदालत रायबरेली में संविदा के आधार पर पेशकार के एक पद पर अस्थायी नियुक्ति की जाएगी।

यह नियुक्ति चयन समिति के निर्देशानुसार दो वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थी को ₹9,000 प्रतिमाह मानदेय देय होगा। उन्होंने बताया कि उक्त पद के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जो दीवानी न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी हों और जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र समस्त शैक्षिक एवं सेवा संबंधी अभिलेखों, आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर सहित 6 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *