बृजमनगंज में कमला देवी राधेश्याम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैचों में दिखा युवाओं का जोश

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज स्थित खेल मैदान में आयोजित कमला देवी राधेश्याम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करती हैं।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर कुल चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वार्ड नंबर 16 बी की टीम ने वार्ड नंबर 16 ए की टीम को पराजित किया, जिसमें सचिन कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरे मुकाबले में वार्ड नंबर 7 ए की टीम ने वार्ड नंबर 7 बी को हराया, इस मैच में शैलेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में वार्ड नंबर 13 ए की टीम ने वार्ड नंबर 13 बी पर जीत दर्ज की, जिसमें विशाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। चौथे मुकाबले में वार्ड नंबर 10 ए की टीम ने वार्ड नंबर 10 बी को पराजित किया, इस मैच में सुधीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजक एस. जायसवाल सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, बबलू सिंह, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, शिवप्रसाद चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, अनूप चौरसिया, जयप्रकाश गौड़, झिनक चौधरी, रवि यादव, सनी यादव, मुन्नू दुबे, अनिल मणि, मोनू शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह, अंबेडकर कुमार, शोभित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts