रायबरेली: डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस, 25 भवन मानचित्रों का निस्तारण

[post-views]

रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत शमन मानचित्रों एवं ओबीपीएएस पोर्टल पर भवन मानचित्रों की स्वीकृति से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु समाधान दिवस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष रायबरेली विकास प्राधिकरण हर्षिता माथुर ने की।

डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस कैंप

कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली विकास प्राधिकरण के सभागार में किया गया। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भवन मानचित्रों की स्वीकृति प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध होनी चाहिए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि आज के समाधान दिवस में शमन एवं ओबीपीएएस से संबंधित कुल 25 मानचित्रों का निस्तारण किया गया।

इन प्रकरणों के माध्यम से प्राधिकरण को लगभग 1 करोड़ 34 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त 18 आरसी जारी की गईं, जिनकी कुल धनराशि लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई।
बैठक के दौरान प्रवर्तन से संबंधित समीक्षा भी की गई।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि जनवरी माह में 41 प्रवर्तन कार्रवाइयां की गई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने तथा अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण की कार्यवाही नियमों के अनुरूप और निष्पक्ष होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ओबीपीएएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में किया जाए और आवेदकों को प्रक्रिया से संबंधित स्पष्ट जानकारी दी जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/सचिव आरडीए विशाल कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सचिन यादव सहित रायबरेली विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts