Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

चिरमिरी: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने SECL जीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थानीय रोजगार पर जोर

दिनांक: Tuesday, 03 February 2026 | समय: 09:07 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफ़न (स्टेट हेड)

चिरमिरी, छत्तीसगढ़। चिरमिरी क्षेत्र में स्थानीय समस्याओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने South Eastern Coalfields Limited (SECL) चिरमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

यह प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के नेतृत्व में जीएम कार्यालय पहुंचा। ज्ञापन में क्षेत्र से जुड़ी चार प्रमुख जनहितकारी मांगों को उठाते हुए उनके त्वरित निराकरण की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले अंजनहिल नवीन प्राइवेट खदान में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिए जाने का मुद्दा रखा।

उनका कहना था कि खदान के संचालन और विस्तार में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को अवसर देकर क्षेत्रीय रोजगार सृजन सुनिश्चित किया जाए। दूसरी मांग के रूप में डोमन्हिल स्थित मंगल भवन पर लगे स्टे को शीघ्र हटाने की बात कही गई। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार यह भवन क्षेत्रवासियों के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन स्टे के कारण इसका उपयोग लंबे समय से बाधित है।

तीसरे बिंदु के तहत DAV पब्लिक स्कूल, SECL बरतुंगा, चिरमिरी में LKG कक्षा से एक अतिरिक्त सेक्शन खोले जाने की मांग की गई, ताकि बढ़ती छात्र संख्या को समायोजित किया जा सके और अभिभावकों को राहत मिल सके।

इसके अलावा क्षेत्र में कचरा (गार्बेज) सफाई व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नियमित सफाई और प्रभावी कचरा प्रबंधन के अभाव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

बैठक के बाद ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि क्षेत्र की जायज मांगों को जीएम के समक्ष रखा गया है और आशा है कि इन पर सकारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवासियों के हितों के लिए आगे भी सक्रिय रूप से आवाज उठाती रहेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें गायत्री बिरहा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर रामप्यारे चौहान, इंद्रजीत सिंह लाटू, उप नेता विपक्ष इकराम आजमी, पार्षद राहुल पटेल, शहाबुद्दीन, अनीश, उदय सिंह, मुमताज और गणेश वर्मा शामिल रहे।

महाप्रबंधक ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *