Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

जनसुनवाई में उठी पीड़ा बनी राहत, दिव्यांग पिता की बेटी को मिली स्कूटी

दिनांक: Tuesday, 10 February 2026 | समय: 09:41 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। कलेक्ट्रेट कार्यालय में 6 जनवरी 2026 को आयोजित जनसुनवाई में उठाई गई एक पीड़ा मंगलवार को राहत में बदल गई। जनपद रायबरेली के विकासखंड छतोह अंतर्गत ग्राम पूरे भक्तन बभनपुर निवासी लक्ष्मी पुत्री सभादीन ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पारिवारिक स्थिति से अवगत कराया था।

लक्ष्मी ने बताया था कि उसके पिता दिव्यांग हैं, माता का देहांत हो चुका है और वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण पिता को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

जनसुनवाई में रखे गए इस प्रकरण पर संवेदनशीलता दिखाते हुए ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिहर सिंह, सचिव शिवम सिंह, संजय सबरवार, राकेश सिंह, विजय रस्तोगी, मोहित गुप्ता तथा HDFC बैंक के शाखा प्रबंधक शशांक श्रीवास्तव के सहयोग से लक्ष्मी को एक स्कूटी उपलब्ध कराई गई।

स्कूटी मिलने पर लक्ष्मी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उसके पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना आसान हो जाएगा और इससे उसे भी बड़ी राहत मिलेगी। उसने सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों एवं संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *