सेफर इंटरनेट डे पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षित डिजिटल उपयोग पर दिया गया संदेश

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने की। इस दौरान इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश तिवारी ने ऑनलाइन सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर अपराधों से बचाव, मजबूत पासवर्ड के उपयोग, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग तथा डिजिटल शिष्टाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग आम नागरिकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के उपयोगी सुझाव दिए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी तथा एनआईसी के इंजीनियर जीशान, संतोष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts