Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ट्यूबवेल कमरे में फंदे से लटका मिला शव

दिनांक: Friday, 13 February 2026 | समय: 07:55 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलभद्र खेड़ा मजरे कुसंडी गांव में अपने खेतों में बने कमरे के अंदर छत के पंखे से लटक कर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। सुबह जब युवक की मां खेतों में गई तो उसका शव फंदे से लटकता हुआ पाया। जानकारी होने पर सभी परिजन मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के भाई अरविंद कुमार पुत्र रामशंकर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई वीरेंद्र कुमार खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे में सोने के लिए गया था।

सुबह जब आठ बजे तक वह घर वापस नहीं आया तो उसकी मां नन्हा देवी वहां पर गई। युवक की मां ने अपने पुत्र वीरेंद्र को कमरे के अंदर छत के पंखे से फांसी से लटकता हुआ पाया। जिसे देखकर वह अवाक रह गई। सूचना पर घर के सभी लोग वहां पहुंच गए।

पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *